{"_id":"5df7c9f78ebc3e8808338d8c","slug":"road-accident-lekhpal-death-etah-news-agr4204059169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से लेखपाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से लेखपाल की मौत
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित आवास पर गमगीन दिखे मृतक लेखपाल के परिजन- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कार की चपेट में आकर बाइक सवार लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय लेखपाल की मौत हो गई। लेखपाल अपने कार्य क्षेत्र से देररात लौट रहा था और तभी हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विकास खंड मारहरा के गांव बुरहनाबाद में तैनात लेखपाल श्याम शर्मा पुत्र गोकुल प्रसाद शर्मा निवासी अरुणा नगर कोतवाली नगर बाइक से घर लौट रहे थे। कासगंज रोड स्थित आईटीआई के सामने कार में चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर अस्पताल की ओर चली लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो इर्ग। लेखपाल के पास मिले मोबाइल से परिजनों को हादसा होने की सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया है कि क्षेत्र में कार्य करते रहने के कारण वह रात्रि में बाइक से करीब रात आठ बजे घर लौट रहे थे और हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की रिपोर्ट मृतक लेखपाल की पत्नी अनुपमा शर्मा ने कार चालक नाम-पता अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।