फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road accident

बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे अधेड़ की हादसे में मौत

Wed, 02 Dec 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
road accident
ृतक नेकराम फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बेटी की शादी के कार्ड बांटकर मंगलवार की देर शाम घर लौट रहे बाइक सवार पिता ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी की बुआ गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। मृतक की बेटी की 11 दिसंबर को बरात आनी हैं। पिता की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी नेकराम (42) पुत्र दयाराम की गांव अंगदपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। भतीजे सत्यवीर ने बताया है कि चाचा अपनी बेटी पूजा की शादी के कार्ड बांटने अपनी बुआ सुखदेवी पत्नी दर्शन लाल निवासी बढ़ारी थाना व जिला कासगंज के घर गए थे।
विज्ञापन

यहां से वह अपनी बुआ को बाइक पर बिठाकर लौट रहे थे। गांव अंगदपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई और बुआ-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची यहां नेकराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुआ को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवीर ने बताया है कि बहन पूजा की शादी 11 दिसंबर को है शादी की तैयारियां चल रही थी। चाचा की मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं। वहीं थाना मिरहची क्षेत्र के गांव आलमपुर चौराहा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अशोक पुत्र हरी सिंह निवासी आलमपुर घायल हुआ है, इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed