फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Responsible in the siege, how did the children's books end up in the trash?

Etah News: घेरे में जिम्मेदार, रद्दी में कैसे पहुंचीं नौनिहालों की किताबें

Wed, 15 May 2024 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 May 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Responsible in the siege, how did the children's books end up in the trash?
जलेसर(एटा)। सर्व शिक्षा अभियान के तहत नौनिहालों के भविष्य संवारने के लिए परिषदीय, राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मुफ्त पुस्तकें दी जाती हैं, लेकिन यहां किताबें बड़ी संख्या में रद्दी में बेच दी गईं। मामले में शिक्षा विभाग के जिम्मेदार सवालों के घेरे में हैं कि पुस्तकें आखिर रद्दी में कैसे पहुंच गईं?
विज्ञापन


एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हुआ था। इस दौरान कक्षा 3 से 8 तक के 110312 विद्यार्थियों के लिए 1132326 पाठ्य पुस्तकें आईं। बेसिक शिक्षा कार्यालय से इनको बीआरसी पर भेज विद्यालयों में भेजा गया। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो पाठ्य पुस्तकों का वितरण विद्यालयों में भी बच्चों को कर दिया गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग ने उच्चाधिकारियों को दे दी। जिले में पाठ्य पुस्तकों का वितरण शत-प्रतिशत मान लिया गया। मंगलवार को एक युवक जलेसर कस्बे में एक कबाड़ की दुकान पर रद्दी बेचने के लिए पहुंचा। दुकानदार को यह युवक पहले भी रद्दी दे जाता था। लेकिन मंगलवार को इसमें पाठ्य पुस्तकें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान उसने दुकानदारों को बताया कि गांव से रद्दी खरीदकर लाता है, जिसे बाजार में देता है। यह पाठ्य पुस्तकें भी खरीदकर लाया और यहां बेचने चला आया। बताया गया कि बड़ी मात्रा में उसके पास पाठ्य पुस्तकें हैं। बुधवार को कुछ अन्य ठेल पर भी इसी सत्र की पुस्तकें रद्दी में देखी गईं। प्रत्येक पर प्रदेश सरकार का मोनोग्राम और कोड नंबर छपा था।

दुकानदारों ने बताया कि पिछले छह दिन से सुबह के समय कुछ लोग आते हैं और कापी-किताबें रद्दी के भाव छह रुपये किलो की दर से दुकानदारों को बेच जाते हैं। मामले में सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अरुण शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जलेसर में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed