फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Resignation of the city president on the defeat of the Congress

Etah News: कांग्रेस की हार पर शहर अध्यक्ष का इस्तीफा

Mon, 15 May 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Resignation of the city president on the defeat of the Congress
एटा। कांग्रेस के लिए नगर निकाय चुनाव काफी निराशाजनक रहा है। इसके लिए नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया है। सबसे पहले शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


जिले के 10 नगर निकायों में से 9 अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। लेकिन जीत तो दूर, कहीं भी मुकाबले की स्थिति तक नहीं बनी। शर्मनाक तो यह है कि सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कोई भी प्रत्याशी जमानत बचाने लायक मत प्राप्त नहीं कर सका। एटा नगर पालिका पर भी स्थिति अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन


हालांकि यहां की प्रत्याशी सीमा गुप्ता ने अन्य सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के मुकाबले अधिक मत प्राप्त किए। एक वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर सभासद भी बने हैं। लेकिन इस प्रदर्शन को अच्छा न मानते हुए शहर अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि बतौर शहर अध्यक्ष हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed