{"_id":"648ef6c95f3202d154033c94","slug":"report-on-the-driver-of-sdm-for-doing-job-with-fake-documents-etah-news-c-163-1-sagr1017-1065-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एसडीएम के चालक पर फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने की रिपाेर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एसडीएम के चालक पर फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने की रिपाेर्ट
Sun, 18 Jun 2023 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
एडीजी के आदेश पर हाईकोर्ट के वकील ने दर्ज कराया है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। एसडीएम जलेसर के चालक के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दूसरे के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और नौकरी पा ली। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। मुकदमा हाईकोर्ट के वकील ने एडीजी के आदेश पर लिखाया है।
थाना अवागढ़ में राकेश चंद्र एडवोकेट निवासी गांव भरकना थाना अवागढ़ ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि गांव के ही रामजी लाल ने वर्ष 2000 में फर्जी दस्तावेजों से चालक की नौकरी हासिल कर ली। इसकी लगातार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद एडीजी आगरा को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें कहा कि रामजी लाल ने विवेक प्रजापति के नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अधिकारियों को गुमराह किया। इस षणयंत्र में स्थानीय अधिकारियों को भी शामिल कर लिया गया। जब आरटीआई के तहत दस्तावेज मांगे गए तो सादा कागज भेज दिए। इसकी अपील की तब भी ऐसा ही किया गया। इसके बाद रामजी लाल के खिलाफ कई दस्तावेजों को एकत्रित किया गया और एडीजी के समक्ष रखा। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जाएगी।