फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report on 70-80 unknown including six nominees in case of stone pelting at the booth

Etah News: बूथ पर पथराव के मामले में छह नामजदों सहित 70-80 अज्ञात पर रिपोर्ट

Fri, 12 May 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report on 70-80 unknown including six nominees in case of stone pelting at the booth
अलीगंज। निकाय चुनाव के मतदान के बाद 11 मई को एक बूथ पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। इस मामले में छह नामजदों सहित 70-80 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे आंबेडकर पुस्तकालय मतदान केंद्र पर मतदान समाप्ति के बाद बूथ पर ईंट-पत्थर फेंके गए थे। इस घटना में हालांकि किसी व्यक्ति के चोट तो नहीं आई। लेकिन वहां मौजूद मतदाता एवं मतदान कर्मियों में भय बन गया था। लोगों एवं मतदान कर्मियों ने इधर-उधर भागकर अपनी सुरक्षा की। इस बीच दो समुदायों के आमने-सामने आने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उपद्रवियों पर बल प्रयोग कर खदेड़कर शांति व्यवस्था को कायम कराया था। पुलिस ने शैलेंद्र, जीतू, रियाज, पिनारा, मग्गू, मुजाहिर सहित 70-80 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि कुछ उपद्रवियों की पहचान की गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed