फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report on 3 teachers for trying to cheat

Etah News: नकल कराने के प्रयास की 3 शिक्षकों पर रिपोर्ट

Thu, 13 Mar 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Report on 3 teachers for trying to cheat
एटा। अवागढ़ थाने में 3 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। श्री चेतराम सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने का प्रयास करने का आरोप है।
विज्ञापन

विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक ने केस पंजीकृत कराया है। बताया कि श्री चेतराम सिंह इंटर कॉलेज नरौरा को यूपी बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। 11 मार्च को पहली पाली में केंद्र पर सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। कक्ष निरीक्षक अरविंद कुमार व अनिल कुमार प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर, निशांत कुमार प्राथमिक विद्यालय अब्दुल हईपुर की ड्यूटी लगी हुई थी।
विज्ञापन

तीनों शिक्षक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्था, स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं माने। अपनी डयूटी ठीक से नहीं कर रहे थे और परीक्षार्थियों को नकल कराने का प्रयास कर रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का भी हवाला दिया है। सीओ जलेसर नितीश कुमार ने बताया कि मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed