{"_id":"6650be050f83c20f7a07590b","slug":"report-of-robbery-from-salesman-not-filed-even-after-five-days-etah-news-c-174-1-sagr1036-117895-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सेल्समैन से लूट की पांच दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सेल्समैन से लूट की पांच दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं
Fri, 24 May 2024 09:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 May 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में ठेका बंद करने के बाद घर जाते समय सेल्समैन से बदमाशें ने तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। किसी तरह से उसने भाग कर जान बचाई और थाने में तहरीर दी, लेकिन घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
बरनाहल क्षेत्र के गांव गढि़या भदोल निवासी प्रभाकांत गांव फूलापुर स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। 19 मई की रात को वह रोजाना की तरह ठेका बंद कर बाइक से घर जा रहा था। आलमपुर देहा पुलिया के पास पीछे से अपाचे पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोकने की कोशिश की। उसके गिरते ही एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। जेब में रखे 25 हजार रुपये और मोबाइल लूटने के बाद बदमाश वहां से भाग गए। बदमाश उसकी बाइक की चाबी भी निकाल कर ले गए। इसके कारण वह पीछा भी नहीं कर सका। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। अगले दिन थाने में तहरीर दी गई, लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। संवाद