फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report of kidnapping of mother on Satyabhan who was a candidate in assembly elections

Etah News: विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सत्यभान पर मां के अपहरण की रिपोर्ट

Sat, 15 Jun 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 15 Jun 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Report of kidnapping of mother on Satyabhan who was a candidate in assembly elections
राजा का रामपुर। विधानसभा चुनाव 2022 में अमांपुर से सपा प्रत्याशी रहे सत्यभान सिंह शाक्य के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मां के अपहरण करने का आरोप उनके ही भतीजे ने लगाया है।अभय प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला शाक्यनगर कस्बा व थाना राजा का रामपुर ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 12 जून को दोपहर बाद करीब तीन बजे मेरी दादी चंद्रावती घर के पास हीरो किराना स्टोर पर गईं थीं। तभी मेरे चाचा कमलेंद्र, ताऊ केशव सिंह व सत्यभान सिंह, संचित उर्फ रिशु पुत्र केशव सिंह निवासी महाराणा प्रताप नगर स्कॉर्पियो गाड़ी व एक मोटरसाइकिल से अज्ञात व्यक्तियों के साथ आए। दादी को जबरन घसीटकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कमलेंद्र व सत्यभान नाजायज असलहों के साथ गाड़ी में बैठे रहे। जब आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो दादी का अपहरण करके भाग निकले। यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन

सत्यभान सिंह का कहना है कि आरोप पूरी तरह निराधार हैं। एक भाई से हम लोगों का कुछ विवाद है, जिसके चलते ऐसे आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हम लोग अपनी मां को लेकर अपने एटा स्थित घर पर लाए। कोई पुत्र अपनी मां के साथ घसीटने, अपहरण जैसी वारदात को अंजाम कैसे दे सकता है। थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed