फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report of illegal occupation in Anupam Complex

Etah News: अनुपम कांप्लेक्स में अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट

Sun, 11 May 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 11 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Report of illegal occupation in Anupam Complex
एटा। नगर पालिका परिसर के अतिक्रमण प्रभारी ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनुपम कॉमर्शियल कांप्लेक्स में अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अनुपम कांप्लेक्स में अवैध कब्जे की खबर पर सहायक अतिक्रमण प्रभारी यशवीर सिंह सहित दो अन्य कर्मचारियों को लेकर 9 मई को वहां पहुंचे। देखा कि द्वितीय तल पर स्थित हॉल संख्या 1 और गैलरी पर सुशील कुमार निवासी भगीपुर ने बिना अनुमति और बिना आवंटन के अवैध रूप से कब्जा कर शटर लगा दिया है।

शटर खोलने का प्रयास किया तो सुशील कुमार आ गए और चिल्लाते हुए धमकाने लगे। कहा कि चुपचाप यहां से चले जाओ वरना तुम्हें और पालिका के उच्चाधिकारियों को गोली मार देंगे व दुकान में आग लगा देंगे। इसके बाद पालिका के उच्चाधिकारियों सहित कर्मचारियों को गालियां देने लगे। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed