{"_id":"639f528cf6df1112a538edf6","slug":"report-of-grabbing-of-pawned-jewelery-etah-news-agr5572446133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गिरवीं रखे आभूषण हड़पने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गिरवीं रखे आभूषण हड़पने की रिपोर्ट
विज्ञापन
एटा। आभूषण गिरवी रखकर हड़पने व धमकी देने का मुकदमा थाना अवागढ़ में दर्ज कराया गया है। बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए आभूषण गिरवी रखने की बात कही गई है। मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला डरू निवासी वीनेश देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि जनवरी 2014 में बेटी प्राची बीमार हो गई थी। 24 जनवरी को कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला तवाफयान निवासी सराफ धर्मेंद्र कुमार गोयल की दुकान पर पति के साथ जाकर सोने की जंजीर, टीका, एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल और एक करधनी को 45 हजार 500 रुपये में गिरवी रखा था।
इसी वर्ष रक्षाबंधन पर पति दलवीर जयपुर से मजदूरी करके लौटे और पूरा हिसाब कर दिया। आश्वासन दिया गया कि आभूषण वापस कर दिए जाएंगे। आरोप है कि एक अक्तूबर को पिता परसादी लाल निवासी पीपरिया थाना एत्मादपुर जिला आगरा के साथ सराफ धर्मेंद्र गोयल के पास गई तो आभूषण देने से इनकार कर दिया। धक्का देकर दुकान से निकालने के साथ ही गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी डालचंद्र ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।