फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report of finding fake parts at three shops in Mirahachi

Etah News: मिरहची में तीन दुकानों पर नकली पार्ट्स मिलने की रिपोर्ट

Sat, 27 Jan 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Report of finding fake parts at three shops in Mirahachi
एटा। थाना व कस्बा मिरहची में 25 जनवरी की देरशाम तक टीवीएस कंपनी के अधिकारियों ने दुकानों पर छापा मारा था। तीन दुकानों पर नकली पार्ट्स मिले थे। मामले में कंपनी के अधिकारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पार्ट्स जब्त कर सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

टीवीएस कंपनी के बिक्री प्रबंधक कमल सिंह निवासी सेक्टर 39 गुरुग्राम हरियाणा ने राधे ऑटो पार्ट्स मालिक पुनीत कुमार निवासी लोधामई, मामा-भांजा ऑटो पार्ट्स मालिक अबरार निवासी कुटैना मुसलमान वाली गली मिरहची और नदीम ऑटो पार्ट्स मालिक नदीम निवासी तकिया मोहल्ला कस्बा मिरहची पर मुकदमा लिखाया है। तीनों ही दुकानों से नकली पार्ट्स बरामद होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रबंधक का कहना है कि कस्बा में नकली पार्ट्स बिक्री होने की शिकायतें मिल रही थीं, इसके बाद थाना पुलिस से संपर्क किया गया। तब पुलिस को साथ लेकर दुकानों पर छापा मारा तो नकली पार्ट्स बरामद हुए हैं। बताया कि नकली पार्ट्स को जब्त कर सील किया गया है। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि टीवीएस कंपनी के अधिकारी ने संपर्क किया था, तब पुलिस टीम भेजी गई। तीन दुकानों से नकली पार्ट्स होने की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed