{"_id":"64189aaa86095bf8370d96f6","slug":"report-filed-on-the-accused-of-attacking-the-police-party-etah-news-c-25-1-97278-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 20 Mar 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित अलीगंज तिराहा पर शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चार लोगों ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुठिला लायकपुर निवासी सोनू को लूट लिया था। इसका मुकदमा पीड़ित ने दर्ज कराया है।
सोनू का आरोप था कि पर्स में रखे छह हजार रुपये लूटकर भाग गए हैं और सामने आने पर पहचान लिया जाएगा। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज करने के बाद संभावित युवक को सामने लाया गया तो पहचान लिया। इसके बाद मंडी चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस बल के साथ आरोपी शिवम उर्फ शिव्वा को पकड़ लिया। तब मोहल्ला हिंदू नगर निवासी परवेश, रक्षा पत्नी बंटी, आरती पत्नी अजय, सर्वेश निवासीगण हिंदू नगर ने पुलिस पार्टी पर हमला कर जबरन छुड़ाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी ने चारों को नामजद कर 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें साफ आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने रास्ता अवरुद्ध कर पुलिस टीम को घेर लिया और आरोपी शिवम उर्फ शिब्बा को छुडाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों से हाथापाई की गई, पुलिस टीम किसी तरह से थाना आ सकी। सरकारी कार्य में बाधा डालने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह राघव ने बताया कि नामजद आरोपी को पुलिस टीम पकड़ने गई थी, तब अभद्रता की गई और उसे छुड़ाने का प्रयास किया गया। चौकी प्रभारी की तरफ से एक मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।