फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report filed against 42 people who beat two people thinking they were thieves

Etah News: चोर समझकर 2 लोगों को पीटने वाले 42 के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 12 Aug 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 42 people who beat two people thinking they were thieves
एटा। चोेर समझकर दो लोगों पर जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह पीटा गया। मामले में 7 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना अलीगंज के मैनपुरी मार्ग पर नगला बंजारा के पास रविवार की देर रात कुछ लोगों ने 2 लोगों को चोर समझकर पकड़ लिया और पीटने लगे। लाठी-डंडों से पीटते हुए बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसमें काफी संख्या में लोग दोनों को झुंड बनाकर पीटते नजर आ रहे हैं। अन्य ग्रामीणोें ने रोकने का भी प्रयास किया मगर आरोपी नहीं माने।
विज्ञापन

अलीगंज थाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्र मोहन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव नगला बंजारा निवासी छलिया, सलमान, नासिर, सलीम, कालिया, भिन्ना, इदरीश और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन लोगों ने उत्तम सिंह निवासी दौलतपुर और प्रदीप निवासी कमलपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी को पीटा और जान लेने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके इस कृत्य की वजह से आसपास डर का माहौल पैदा हो गया। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed