फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Reminders will be sent to two gram panchayats that commit

Etah News: गबन करने वाली दो ग्राम पंचायतों को भेजा जाएगा रिमाइंडर

Mon, 04 Nov 2024 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 04 Nov 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Reminders will be sent to two gram panchayats that commit
एटा। जिले की दो ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये का गबन किया गया था। गबन का मामला सोशल ऑडिट होने के बाद सामने आया। इस मामले में दो माह पहले ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधानों को नोटिस भी जारी किया गया लेकिन अभी तक धनराशि जमा नहीं की गई है। इस मामले में पंचायती राज विभाग द्वारा रिमाइंडर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

विकासखंड सकीट की ग्राम पंचायत सोंहार में पूर्व प्रधान मधू ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में कई विकास कार्य कराए थे। जब सोशल ऑडिट द्वारा इन कार्यों की जांच की गई तो पता चला कि 21 लाख 82 हजार 55 रुपये की धनराशि का गबन किया गया। इतनी बड़ी धनराशि से कोई भी कार्य मौके पर नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ विकासखंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत जिरसमी में पूर्व प्रधान कप्तान सिंह द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में करीब 7 लाख 49 हजार रुपये के विकास कार्य कराए गए। सोशल ऑडिट टीम के मौके पर कराए गए कार्य नहीं मिले। इसके साथ ही इन कार्यों से संबंधित तथ्य भी नहीं मिले।
विज्ञापन

इस पर जिला पंचायती राज विभाग की ओर से 21 अगस्त को नोटिस जारी किया गया, लेकिन अभी तक कोई भी धनराशि वापिस नहीं की गई है। जिला पंचायती राज अधिकारी केके सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत सोंहार और जिरसमी को धनराशि जमा कराने के लिए रिमाइंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद भी जवाब नहीं आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed