{"_id":"625eee3d7710a94aae6c90a5","slug":"relationship-broke-due-to-non-fulfilment-of-demand-of-rs-40-lakh-etah-news-agr5307174117","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लाख की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ा
विज्ञापन
एटा। शादी में अतिरिक्त दहेज में मांगे गए 40 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी का रिश्ता तोड़ दिया गया। पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मलावन थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बेटी की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अंबारी निवासी संदीप कुमार के साथ तय की थी। पांच दिसंबर 2021 को कोतवाली नगर क्षेत्र के शांतीपुर निवासी महेशचंद्र के यहां गोद भराई का कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान सारी रस्में पूरी की र्गइं और 5100 रुपये नकद दिए थे।
वहीं उनके साथ आए सात व्यक्तियों को 2100- 2100 रुपये दिए गए थे। बताया कि शादी में 15 लाख रुपये नकद व एक चार पहिया गाड़ी तय हुई थी। गोद भराई के दौरान सात लाख रुपये नकद दिए गए थे। 15 मई 2022 को शादी होनी थी। इस दौरान संदीप सहित उसके परिजन 40 लाख रुपये अतिरिक्त मांग करने लगे। कहा कि लड़का टीचर है दूसरी जगह से 50 लाख मिल रहे हैं। तुम 40 लाख नकद दोगे तभी शादी होगी। मजबूरी बताई तो मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव से संदीप की शादी तय कर ली। 15 अप्रैल को पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
जब गोद भराई का सामान वापस मांगा तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर मलावन थाने में एसएसपी के आदेश पर संदीप, भगत सिंह, सत्यवीर व शकुंतला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मलावन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।