फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl student school bag found Such thing seeing sweat of police family members also surprised

UP: छात्रा के स्कूल बैग में मिली ऐसी चीज, देखकर छूटे पुलिस के पसीने; घरवाले भी रह गए हैरान

Mon, 24 Jul 2023 06:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 06:08 AM IST
सार

स्कूल का बैग और यूनिफॉर्म के जूते, लेकिन किशोरी घर के कपड़े पहने हुए चौराहे पर खड़ी हुई थी। वो कुछ घबराई सी थी। ये देख चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब छात्रा का स्कूल बैग चेक किया, तो उसके अंदर से जो निकला उसे देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। तुरंत ही सूचना देकर छात्रा के घरवालों को बुला लिया गया। 
 

विज्ञापन
girl student school bag found Such thing seeing sweat of police family members also surprised
स्कूल बैग में क्या मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा शनिवार को पुलिस की सजगता की वजह से मुसीबत में पड़ने से बच गई। पुलिस को स्कूल का बैग और यूनिफॉर्म के जूते के साथ घर के कपड़े पहनकर चौराहे पर खड़ी छात्रा पर शक  हो गया। जिसके चलते पुलिस ने छात्रा का स्कूल बैग चेक किया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया। पता चला कि किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक अपने जाल में फंसाकर घर से ले जाने वाला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिकंदरा थाने में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

घटना दोपहर की है। एक स्कूली छात्रा सेंट जोंस चौराहे के पास खड़ी थी। जूते स्कूल यूनिफाॅर्म के थे। बैग लिए थी लेकिन कपड़े घरवाले पहने थे। यह देख चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने छात्रा से पूछा कि यहां क्यों खड़ी हो। छात्रा घबरा गई। पुलिस ने उसे बूथ में बैठाया। उसका बैग चेक किया। उसमें स्कूल की यूनिफॉर्म मिली। छात्रा ने बताया कि उसका दोस्त आ रहा है। एटीएम से रुपये निकालने गया है।

ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

जा रहे थे शहर छोड़कर 

छात्रा ने बताया कि वे दोनों बाहर जा रहे हैं। इसी दौरान एक युवक वहां आ गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। छात्रा ने बताया कि वह सेक्टर 11 की निवासी है। सूचना एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र सिंह को दी गई। वह मौके पर पहुंचे। छात्रा और आरोपी को सुपुर्दगी में लिया।

ये भी पढ़ें - घर में है भूत... मुझे नहीं रहना: पत्नी के दावे पर पति बोला- और किसी को तो न दिखता वो; नया मकान नहीं खरीद सकता

विज्ञापन

बुलाए गए परिजन 

छात्रा के परिजन को बुलाया। उसके ताऊ आए। उन्होंने बताया कि उनका घर सिकंदरा थाना क्षेत्र में है। वह मुकदमा भी वहीं लिखाना चाहते हैं। पुलिस छात्रा के परिजन को अपने साथ सिकंदरा थाने लेकर गई। वहां तहरीर पर जगदीशपुरा निवासी साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed