{"_id":"6797c25755737c77810e3b80","slug":"refusal-to-marry-due-to-non-payment-of-dowry-etah-news-c-163-1-eta1001-128831-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दहेज न देने पर निकाह से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दहेज न देने पर निकाह से किया इन्कार
Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा में सलमा बेगम निवासी कस्बा धुमरी ने आफताब निवासी पाल होटल गली के पास पूजा कॉलोनी थाना लोनी जिला गाजियाबाद सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दहेज न देने पर निकाह से इन्कार करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि 22 अक्तूबर 2023 को बेटी की शादी आफताब उर्फ राजू के साथ तय की थी। उसे 190000 रुपये का जेवर और 50000 रुपये के कपड़े फल व मिठाई दिए थे। तब इन लोगों ने कहा कि 6 माह बाद निकाह होगा। इसी बीच हमने ईद के त्योहार पर 27000 रुपये का खाने का सामान व अन्य चीज भेजी तो उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर 2024 को निकाह करेंगे। संपर्क किया तो यह लोग 14 दिसंबर को घर पर आए और कहा कि एक बुलेट बाइक के साथ डेढ़ लाख रुपये नकद दो तभी बारात आएगी अन्यथा निकाह नहीं होगा। इन लोगों ने षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी करते हुए मेरे 3 लाख रुपये हड़प लिए हैं। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।