फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Reflex truck on GT road , jam

जीटी रोड पर पलटा ट्रक, दिनभर जाम

Fri, 27 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 27 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Reflex truck on GT road , jam
शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल के पास ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में गिट्टी से भरा ट्रक पलट गया। इससे दिनभर जीटी रोड पर जाम लगा रहा। चालक व क्लीनर घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को सड़क किनारे कराया। जाम लगने से वाहन रेंग-रेंगकर निकले। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन




बता दें कि शुक्रवार सुबह लगभग आठ सात बजे गिट्टी से भरा ट्रक जिला अस्पताल के सामने ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक-क्लीनर घायल हो गए। एकत्रित हुए लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, सड़क पर पलटे ट्रक के चलते जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को एक तरफ कराया। साथ ही गिट्टी भी हटवाई। मंदगति से हुए इस कार्य के चलते पूरे दिन शहर जाम की जद में रहा। जाम के चलते घंटों रोडवेज बसों के साथ अन्य वाहन फंसे रहे। इसके चलते कानपुर-दिल्ली मार्ग पर लोगों को खासी परेशानी हुई। वहीं स्कूली बच्चों को भी घर पहुंचने में दिक्कत हुई।  सीओ सिटी करन सिंह का कहना है कि ट्रक पलटने से जाम की समस्या पैदा हुई। वाहनों को दूसरी साइड से निकलवाया गया।
विज्ञापन




शार्टकट का लिया सहारा
एटा। जाम से बचने के लिए बाइक सवार शार्टकट का रास्ता अपनाते दिखे। ट्रक के पलटने से यातायात अवरुद्ध होने से बाइक सवार गलियों से होकर अपने यथास्थान पर पहुंचते दिखाई दिए। बाइक सवारों की संख्या सड़कों पर कम गलियों में ज्यादा दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed