फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Red stains and marks are being formed due to the intensity of sunlight.

Etah News: धूप की तेजी से पड़ रहे लाल दाग, बन रहे निशान

Wed, 08 May 2024 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 May 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Red stains and marks are being formed due to the intensity of sunlight.
एटा। मेडिकल कॉलेज में गर्मी के कारण इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को उल्टी-दस्त के साथ बुखार के पीड़ितों की भरमार थी। मेडिसन विभाग के अलावा त्वचा रोग विभाग में भी भीड़ देखने को मिली। जहां तेज धूप की वजह से त्वचा रोगी इलाज के लिए पहुंचे थे। शरीर में लाल दाने और चकत्ते की समस्याएं बता रहे थे।
विज्ञापन


इन दिनों तेज धूप पड़ रही है। कुछ जगह खेतों में गेहूं की थ्रेशिंग और भूसा भरने का कार्य भी चल रहा है। धूप में कार्य करने से लोग त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। वहीं अन्य बीमारियों का शिकार भी लोग हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीती ने बताया इन दिनों अधिकांश मरीज फंगल इंफेक्शन से परेशान हैं। इन दिनों धूप तेजी से पड़ने लगी है। ऐसे में बदले मौसम की वजह से लोगों को यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया यह संक्रामक भी है, जो पसीने से भी हो सकती है। अंगुलियां के बीच, कलाइयों, जांघ व अन्य अंगों पर अधिक प्रभाव होता है। बार-बार खुजली करने पर अंगों पर लाल दाग का निशान पड़ जाता है। इसके लिए साफ-सफाई जरूरी है। बताया कि अप्रैल माह तक उनके पास 250 से 300 मरीज के बीच ही पहुंचते थे। अब आंकड़ा 300 से पार जाने लगा है। 330 मरीज तक उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सन बर्न और त्वचा संक्रमण के शिकार भी हो रहे लोग
चिकित्सक ने बताया कि तेज धूप होने से सन बर्न, एकने और संक्रमण की समस्या बढ़ती है। सन बर्न की चपेट में ज्यादातर महिलाएं हैं, जो धूप में ज्यादा देर तक रहती हैं। चेहरे पर दाने निकलने और त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने के केस भी पहुंच रहे हैं। गर्दन और पीठ पर घमौरी के मामले भी आने लगे हैं। बताया कि पसीने से मृत त्वचा और बैक्टीरिया त्वचा के छिद्रों को बंद कर देते हैं, जो घमौरियों की वजह है।

---------
मेडिसन विभाग में भी मरीजों की रही लंबी लाइन
बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मेडिसन विभाग में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। यहां सीनियर रेजीडेंस डॉ. ज्ञानेंद्र सहित दो जूनियर रेजीडेंट मरीजों को देख रहे थे। बताया गया कि यहां 326 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें उल्टी-दस्त के साथ बुखार व पेट दर्द के मरीज रहे। 36 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच कराई गई। जबकि ओपीडी में 1516 मरीजाें के पर्चे बने।

----------
बचाव
- गर्मी में सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
- किसी अन्य का रुमाल या तौलिया प्रयोग न करें।
- ताजे पानी से सुबह-शाम स्नान करें।
- अच्छे साबुन का इस्तेमाल करें।
- शरीर के कोमल हिस्सों को साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed