{"_id":"69b849b0b8607f69c50cf153","slug":"recommendation-to-deduct-one-days-salary-of-absent-anm-etah-news-c-163-1-eta1003-147781-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति
Mon, 16 Mar 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को हुई रिव्यू बैठक में अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति की गई है। अनुपस्थित एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा गया है।
रिव्यू बैठक में ब्लॉक क्षेत्र की सभी एएनएम के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में चिकित्सा प्रभारी डॉ. शिवकुमार राजपूत ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए। बैठक में गर्भवतियों की प्रसव से पहले समय से सभी जांच कराने को कहा गया। साथ ही पांच वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने को कहा गया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही लाभार्थियों की पूरी जानकारी, बैंक खाता संख्या और दस्तावेज पहले से एकत्र कर फाइल तैयार करने को कहा गया। जो बालिकाएं 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं और 15 वर्ष से कम है उनका सर्वे कर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन लगाने को कहा गया, ताकि सर्वाइकल कैंसर के खतरे को नियंत्रित किया जा सके।