{"_id":"57c0878c4f1c1bd539d4f1c8","slug":"rath-yatra-gunje-kanha-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा में गूंजे कान्हा के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथयात्रा में गूंजे कान्हा के जयकारे
अमर ब्ययूराो एटा
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रथयात्रा में गूंजे कान्हा के जयकारे
- फोटो : अमर उजाला
कान्हा की भक्ति में लगते जयकारे, मन में ठाकुरजी का रथ खींचने की होड़ और धार्मिक भजनों पर थिरकते युवा। कुछ ऐसे ही नजारे शुक्रवार को शहर की सड़कों पर नजर आए। मौका था अग्रवाल समाज सियाराम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित रथयात्रा का। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जमकर प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति की।
शहर के पुरानी बस्ती स्थित सियाराम मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर सुबह से पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया था। दोपहर को रथयात्रा से पूर्व भगवान कृष्ण की प्रतिमा को रथ में विराजमान किया गया। रथयात्रा पुरानी बस्ती सियाराम मंदिर से शुरू होकर मारहरा दरवाजा, पटियाली गेट, लोकमनदास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, वली मोहम्मद चौराहा, मेहता पार्क, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट जीटी रोड, घंटाघर होती हुई वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। रथयात्रा की पूरे शहर में देर रात तक धूम रही। हर कोई भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आया। जगह-जगह रथ रोककर आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा हुई। बैंडों पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग नाचते-गाते हुए साथ चल रहे थे। दर्जनभर से अधिक झांकियां लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।
इस मौके पर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, महामंत्री डा. देवेंद्र गर्ग, सुधीश अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, कालीचरन अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सुधीश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, हीरालाल अग्रवाल, रामजी अग्रवाल समेत तमाम अग्रवाल बंधु मौजूद रहे।