{"_id":"654923cfb9e8c95e2507e8c8","slug":"rape-of-woman-after-entering-the-house-father-in-laws-leg-broken-etah-news-c-163-1-sagr1017-7996-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, ससुर का तोड़ा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, ससुर का तोड़ा पैर
Mon, 06 Nov 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात की गई। चीख-पुकार पर ससुर बचाने पहुंचा तो उस पर हमला कर पैर तोड़ दिया। जबकि एक अन्य गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ की गई और परिजन ने विरोध किया तो फायर कर दिया। दोनों मामले अदालत के आदेश पर दर्ज कराए गए हैं।
पीड़िता ने गांव के ही ओमवीर सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 11 अगस्त को घर पर अकेली थी ओमवीर सिंह घर में घुस आया। जबरन पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात की। चीखी चिल्लाई तो बचाने आए ससुर को आरोपी ने बुरी तरह से पीटा। इसकी वजह से उनके पैर की हड्डी टूट गई। बाद में परिजन को बुला लाया और सभी ने फिर पिटाई की।
वहीं दूसरा मामला एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के कायम सिंह सहित 4 के खिलाफ दर्ज कराया है। आरोप है कि 21 मई को घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ बदनीयती से छेड़छाड़ की गई और हत्या करने के इरादे से फायर झोंक दिया गया। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर दोनों मुकदमा दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामले जमीन के विवाद को लेकर हैं।