फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rape accused dies in jail

एचआईवी पॉजिटिव दुष्कर्म के आरोपी की जेल में मौत

Mon, 01 Feb 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rape accused dies in jail
एटा। जेल में निरुद्ध एचआईवी पॉजिटिव बंदी की सोमवार की सुबह तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। जेल में डेढ़ वर्ष से निरुद्ध बंदी पर दुष्कर्म का आरोप था और लगातार उपचार चलने के बाद सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक छह अक्तूबर 2019 को जिला जेल में आया था। उस पर एक 50 वर्षीय महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था, इसके बाद परिजनों की ओर से उसकी पिटाई की गई। इसका दो माह तक उपचार चला था, स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके छह अक्तूबर 2019 को जेल भेज दिया। करीब डेढ़ वर्ष से जेल में निरुद्ध था।
विज्ञापन

जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया है कि बंदी एचआईवी और टीबी का मरीज था, लंबे समय से जिला जेल अस्पताल में भर्ती चला आ रहा था। सोमवार की सुबह करीब चार बजे अचानक तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। यहां बंदी ने दम तोड़ दिया। बंदी के परिजनों को मौत की खबर दे दी गई और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed