{"_id":"60046f178ebc3e34074af952","slug":"rangdari-etah-news-agr476847797","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से रंगदारी मांगने वाले कैदी की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से रंगदारी मांगने वाले कैदी की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की ओर से आगरा के चिकित्सक को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले की जांच शुरू हो गई है। 18 जनवरी को बीएसएनएल दफ्तर से कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। कैदी और चिकित्सक पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं और अधिकारी आपसी रंजिश में एक दूसरे को फंसाने के उद्देश्य से आरोप प्रत्यारोप लगाने की बात कह रहे हैं।
जिला जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अनिल पांडेय निवासी कठिंगरा निजामाबाद थाना जैथरा एटा पर जेल के फोन से चार दिसंबर को 10 लाख रुपये रंगदारी और धमकी देने का आरोप डॉ. संजीव यादव की ओर से लगाया गया है। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया है कि आरोपी अनिल पांडेय कोतवाली नगर से वर्ष 2017 में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
रंगदारी व धमकी के मामले को गंभीरता ले लिया गया है, चिकित्सक से वार्ता हुई है और चिकित्सक की ओर से कॉल करने की तिथि व समय बताया गया है उसकी कॉल डिटेल सोमवार को निकाली जाएगी। कैदी द्वारा वार्ता के समय नंबर रजिस्टर में अंकित किया जाता है, उसमें कैदी का पूरा विवरण दर्ज होता है। जेल अधीक्षक का कहना है कि चिकित्सक ने बताया है कि रंगदारी मांगने और धमकी की कॉल करने के कुछ समय बाद ही अपर निदेशक स्वास्थ्य के यहां से कॉल आई है।
विज्ञापन
एडी स्वास्थ्य के यहां शिकायत करने वाला अनिल पांडेय ही बताया गया है और दोनों पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। इससे साफ है कि दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश रही होगी और एक दूसरे को फंसाने की साजिश रची गई है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
डॉ. संजीव यादव ने फोन पर वार्ता के दौरान बताया है कि एडी स्वास्थ्य के पास अनिल पांडेय ने शिकायत की है, इससे पहले मैं अनिल को नहीं जानता था। खेतूपुरा के एक युवक से फ्लैट को लेकर रंजिश है और आगरा में भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मेरे दुश्मन अनिल से मिले हों और मुझे धमकी दिलवाई गई हो, ऐसा संभव है।