फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ram Lal has made simplicity the village head

सादगी ने रामलाल को बना दिया गांव का प्रधान

Wed, 16 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 16 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
 Ram Lal has made simplicity the village head
गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र के ग्राम म्यासुर निवासी 80 वर्षीय रामलाल अपनी सादगी के बल पर गांव के प्रधान बन गए। अब प्रधान चुन जाने के बाद उनकी बूढ़ी आंखों में गांव के विकास का सपना हिलोरे ले रहा है। इसके लिए उन्होंने खाका भी खींच लिया है।
विज्ञापन


रामलाल नागर ने सेना में तोपखाने में गनर कुक के पद से 1967 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद वे गांव में आकर ही बस गए। पत्नी की मौत हो गई। बच्चे नौकरी की खातिर बाहर चले गए। लेकिन गांव से लगाव होने के कारण वह अपने बच्चों के पास रहने नहीं गए। 30 साल से वह गांव में अकेले रह कर जीवन गुुजारने लगे। अपनी सादगी और मृदु व्यवहार के बल पर वह सबके चहेते बन गए।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को ही अपना लक्ष्य बना लिया। जब कोई परेशान होता तो वह गांव के प्रधान के पास न जाकर उनके पास चला आता। वे उसकी समस्या को हल कराने में हमेशा तत्पर रहते। अपनी साइकिल उठाकर वे पीड़ित की मदद कराने को निकल पड़ते। उनके पास चुनाव लड़ने को धन भी नहीं था, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से वह प्रधानी के उम्मीदवार बन गए। सीट सामान्य थी लेकिन अनुसूचित जाति से वह एक मात्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। चुनाव में 13 अन्य प्रत्याशियों को पछाड़ कर वे गांव के प्रधान चुन लिए गए। उनका कहना है कि वे गांव को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करना चाहते हैं। गांव में वह एक शांति समिति बनाएंगे। इसका कार्य गांव में आपसी भाईचारा कायम रखना होगा। गांव में सभी की सहमति से विकास कार्यों को कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed