फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rakshabandhan: Sisters ask for the long life of brothers by tying the thread of protection

रक्षाबंधन: बहनों ने रक्षा सूत्र बांध मांगी भाइयों की दीर्घायु

Sun, 22 Aug 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Sisters ask for the long life of brothers by tying the thread of protection
छोटे भाई की कलाई पर राखी बांधती बच्ची। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/जलेसर/अलीगंज/अवागढ़/सकीट/निधौली कलां/मारहरा/जैथरा। रक्षाबंधन पर्व रविवार को जिले भर में हर्ष और उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। घरों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को रक्षा करने का वचन दिया। बाजारों में मिठाई की जबरदस्त मांग रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रविवार को सुबह से ही घरों में चहल-पहल हो गई। सबसे ज्यादा जोश छोटे बच्चों में देखने को मिला। वह नए कपड़े पहनकर राखी बांधने-बंधवाने को उत्सुक रहे। बहनों ने माथे पर रोली-अक्षत से तिलक कर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने राखी बंधवाने के बाद बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्हें उपहार के रूप में रुपये या अन्य सामान भेंट किया। महिलाओं ने घरों में रक्षाबंधन का पूजन किया। दीवार पर धार्मिक आकृति बनाकर पूजन किया। ठाकुरजी को भी रक्षासूत्र बांधा गया। घर-घर पकवान बनाए गए। पूड़ी, कचौड़ी, खीर, हलवा, घेवर और फैनी से पूजन कर भगवान को भोग लगाया गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
रक्षाबंधन के पर्व पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बधाइयों का तांता लगा रहा। लोगों ने एक दूसरे को व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से बधाई दीं। वहीं कुछ लोगों ने अपनी डीपी पर रक्षाबंधन की बधाई का स्टेटस भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में घेवर की हुई जमकर खरीदारी
रक्षाबंधन के पर्व पर सुबह से शहर के हाथी गेट, घंटाघर और बाबूगंज स्थित मिठाइयों की दुकान पर जमकर भीड़ रही। घेवर की जमकर खरीदारी हुई। इसके अलावा लोगों ने फैनी और मिठाइयां भी खरीदीं। ज्यादा भीड़ के चलते लोगों को दुकान पर मिठाई खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
प्राइवेट वाहनों की चली मनमानी
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों का टोटा रहा। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। भीड़ अधिक होने की वजह से लोगों को छतों पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। वहीं प्राइवेट वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला।

शहर में दोपहर तक जाम जैसे हालात
सुबह से ही बहनों-भाइयों का आवागमन शुरू हो गया। बसों के अलावा कार, मोटरसाइकिल आदि से बड़ी संख्या में लोग सफर पर निकले। ऐसे में शहर में जीटी रोड, पटियाली गेट, ठंडी सड़क आदि मार्गों पर जाम जैसे हालात बन गए। दोपहर तक इसी तरह की स्थिति रही। इसके बाद ट्रैफिक कम होने पर हालात संभले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed