फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain increased humidity, paddy crop benefited

Etah News: बरसात ने बढ़ाई उमस, धान की फसल को फायदा

Fri, 18 Aug 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rain increased humidity, paddy crop benefited
एटा। शहर में शुक्रवार की दोपहर चंद मिनट के लिए हुई बरसात से उमस और बढ़ गई। इसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, कृषि क्षेत्र में धान की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद शहर में बरसात प्रारंभ हुई। कुछ देर बूंदाबांदी के बाद झमाझम वर्षा भी हुई, लेकिन चंद मिनट बाद एकदम से बरसात पूरी तरह बंद हो गई। जिससे मौसम में उमस और बढ़ गई। हालांकि इतनी कम बरसात में भी शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। तीज पर खरीदारी करने के लिए बाजार आए लोग भी बरसात और जलभराव के बीच फंस गए। घंटाघर, बाबूगंज, मैनगंज तथा मेडीकल कॉलेज के परिसर में पानी भर गया। जिसके बाद मरीजों तथा तीमारदारों को निकलने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कई दिनों बाद हुई बरसात धान की फसल के लिए फायदेमंद रही है। कृषि वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि धान की खेती के लिए ये बरसात अमृत के समान है। इससे धान के पौधे में किल्लों की संख्या बढ़ेगी। जिसकी वजह से पैदावार भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed