फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain in the morning and evening brought relief, humidity made people miserable during the day

Etah News: सुबह-शाम बारिश ने दी राहत, दिन में उमस ने किया बेहाल

Tue, 17 Jun 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rain in the morning and evening brought relief, humidity made people miserable during the day
एटा। इन दिनों मौसम का बदलाव बार-बार देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बादल गरजे और बरसात होने लगी। करीब आधा घंटे जमकर बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया लेकिन धूप निकलते ही तापमान में उछाल आया और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम को तेज हवा चलने के बाद फिर बरसात हो गई। इस बीच अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सोमवार तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद रात में बादल और हवा चलने से राहत रही। मंगलवार तड़के झमाझम बारिश हो गई। आधे घंटे हुई बरसात से तापमान में कमी आई। कुछ देर बादल भी छाए रहे और सुबह का मौसम सुहाना हो गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने लगी और तापमान बढ़ने लगी।
विज्ञापन

ऐसे में उमस भी एकदम से काफी ज्यादा हो गई। ये उमस भरी गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बन गई और दिनभर लोग परेशान रहे। दोपहर बाद फिर बादल छा गए, इससे कुछ राहत मिली। शाम करीब 6.30 बजे आंधी की तरह तेज हवा चली। कुछ मिनट बाद बरसात शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी, मंगलवार को भी बारिश हुई है। इस कारण तापमान में गिरावट आई है। अभी पांच-छह दिन बारिश का अनुमान है। किसानों के लिए बारिश के रूप में अमृत बरस रहा है। यह बारिश धान, नर्सरी के लिए संजीवनी है। उन किसानों को थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है, जिनकी मक्का खेत में कटी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed