फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain brings relief, but pests pose a threat to mung and maize, leaving farmers worried.

Etah News: बारिश से राहत तो कीट बने आफत, मूंग मक्का पर बढ़ा खतरा, किसान परेशान

Sun, 10 May 2026 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief, but pests pose a threat to mung and maize, leaving farmers worried.
एटा। पिछले दिनों हुई बारिश से मूंग और मक्का की फसलों के लिए सिंचाई की बड़ी समस्या कुछ हद तक कम हुई। बूंदाबांदी ने किसानों को राहत तो दी मगर अब यही मौसम का बदलाव नई मुसीबत बनकर सामने आ रहा है। तापमान में आई गिरावट के बाद इन फसलों पर कीटों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। खेतों में कीट पत्तियां काट रहे हैं जिससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। स्थिति बिगड़ने से पहले ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में मूंग और मक्का की खेती होती है। गर्मी के मौसम में 70 से 80 दिन में तैयार होने वाली ये फसलें किसानों के लिए आय का महत्वपूर्ण सहारा मानी जाती हैं। कई बार अन्य फसलों में हुए नुकसान की भरपाई किसान इन्हीं खरीफ फसलों से कर लेते हैं। ऐसे में बारिश से भले ही सिंचाई का एक दौर पूरा हो गया लेकिन बढ़ते कीट प्रकोप ने किसानों की मेहनत पर खतरा मंडरा दिया है।
विज्ञापन

किसान राकेश कुमार ने बताया कि मक्का में तो कीटों की पहचान आसानी से हो जाती है लेकिन उड़द व मूंग की फसल पर लगातार निगरानी रखनी पड़ रही है। पत्तियों में छेद और कटाव दिखते ही किसान दवा का छिड़काव कर रहे हैं। कीटों के बढ़ते हमले से उत्पादन घटने की आशंका भी जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed