फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Railway station: 500 passengers wandering for cold water everyday

रेलवे स्टेशन : हर रोज ठंडे पानी के लिए भटक रहे 500 यात्री

Tue, 29 Mar 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Railway station: 500 passengers wandering for cold water everyday
रेलवे स्टेशन पर लगा वाटर कूलर ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। रेलवे स्टेशन पर हर रोज आने वाले करीब 500 यात्री इन दिनों तल्ख गर्मी के बीच ठंडे पानी के लिए भटक रहे हैं। यूं तो यहां वाटर कूलर लगाया गया है, लेकिन यह काम नहीं कर रहा और सादा पानी आग उगल रहा है। जबकि गर्मी के चलते अन्य नलों पर गर्म पानी निकल रहा है। ऐसे में यात्रियों को प्यास बुझाना मुश्किल हो रहा है। लोग वहां लगे हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर आगरा और टूंडला से दो जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। विभिन्न स्टेशनों से इसमें आने और यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या रोजाना 500 तक पहुंचती है। जबकि टिकट आरक्षण के लिए भी तमाम लोग स्टेशन पर आते हैं। मंगलवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से ही लोग गर्मी से परेशान थे और उनके गले सूखने लगे। सादा पानी से प्यास बुझाना मुश्किल हो गई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्री बैठे थे। कुछ लोग टिकट के आरक्षण के लिए आ रहे थे। तेज धूप और गर्मी के बीच प्यास बुझाने के लिए लोग प्लेटफॉर्म के एक सिरे पर लगे वाटर कूलर की ओर उम्मीद से पहुंचते, लेकिन इसमें से निकल रहे गर्म पानी को देख मायूस हो रहे थे। पास ही लगे हैंडपंप में अपेक्षाकृत पानी ठंडा था। ऐसे में लोग इसी के जरिये प्यास बुझा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉल भी नहीं, जो खरीद लें ठंडा पानी
कम ट्रेनों के संचालन की वजह से स्टेशन पर कोई स्टॉल भी नहीं है। ऐसे में यात्रियों को रुपये खर्च करके भी ठंडा पानी नहीं मिल पाता है। जबकि कई यात्रियों का कहना है कि कोई स्टॉल हो तो इतनी गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पैसे खर्च कर पानी तो पी सकते हैं।

स्टेशन पर लगे हैंडपंप से पानी पीता युवक। संवाद

स्टेशन पर लगे हैंडपंप से पानी पीता युवक। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed