फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Railing of canal bridge on Parson road broken, car fell

Etah News: परसोंन मार्ग पर नहर के पुल की टूटी रेलिंग, कार गिरी

Sun, 13 Jul 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Railing of canal bridge on Parson road broken, car fell
एटा। प्रशासन द्वारा कांवड़ियों को लेकर तमाम तैयारियां की गई हैं। कांवड़ियों को मार्ग में कोई दिक्कत न हो उसके लिए तमाम प्रयास किए किए गए हैं। मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा फोकस है लेकिन परसोंन के प्राचीन शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर नहर की रेलिंग को दुरुस्त नहीं कराया गया। शनिवार रात इसमें एक कार गिर गई। बड़ा हादसा बच गया, सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

अलीगंज मार्ग स्थित गोलाकुंआ से परसोंन जाने वाले मार्ग पर बेवर फीडर नहर का पुल पड़ता है। इस पुल की रेलिंग करीब एक साल से टूटी हुई है। ये कांवड़ियों समेत अन्य भक्तों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। सावन मास में बड़ी संख्या में शिव भक्त परसोंन स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक और दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के सोमवार पर यहां पर काफी भीड़ रहती है। भक्तों समेत कांवड़ियों का जत्था निकलता रहता है। भीड़ अधिक होने से नहर में कोई भी गिर सकता है। रेलिंग की मरम्मत न किया जाना बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर रात इस पुल से एक स्कॉर्पियो कार रेलिंग नहीं होने की वजह से नहर में गिर गई। कार में सभी लोग जैथरा के निवासी हैं। गनीमत रही कि केवल कार ही क्षतिग्रस्त हुई, इसमें सवार लोग बच गए।
लोक निर्माण विभाग ने सिंचाई विभाग को भेजा था पत्र
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने इस पुल की रेलिंग का निर्माण कराने के लिए सिंचाई विभाग से 9 जुलाई को पत्राचार किया था। उसके बाद भी सिंचाई विभाग की ओर से रेलिंग का निर्माण नहीं कराया गया।
परसोंन के प्राचीन शिव मंदिर में लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। सावन मास में भक्त जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। रास्ते में नहर पुल की रेलिंग का निर्माण होना चाहिए। -अनूप कुमार, गोलाकुंआ
परसोंन जाने वाले मार्ग पर नहर पुल की रेलिंग टूटी हुई है। सावन मास में सबसे अधिक कांवड़िये इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। रेलिंग की मरम्मत जररूर कराई जानी चाहिए। -आरती यादव, परसोंन

गोलाकुंआ से परसोंन जाने वाले मार्ग के बीच में बेवर फीडर नहर का पुल पड़ता है। उसकी रेलिंग टूट चुकी है। उसकी मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी। -तुषार कांति राजन, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed