फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ‘raashtr nirmaan ek kee nahin sabakee jimmedaaree’

‘राष्ट्र निर्माण एक की नहीं सबकी जिम्मेदारी’

Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
‘raashtr nirmaan ek kee nahin sabakee jimmedaaree’
टोली शिविर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कमला देवी इंटर कालेज में आरएसएस के दो दिवसीय शाखा टोली शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ करते हुए ब्रज प्रांत प्रचारक हरीश ने कहा कि शाखा टोली का काम मिलजुल कर कार्य संपादन करना है। जैसे कि कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत ग्वालवालों की टोली की प्रेरणा से उंगली से ही उठा लिया। राष्ट्र निर्माण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं मेरा गांव अच्छा हो मेरा समाज अच्छा हो तभी राष्ट्र अच्छा बनेगा। यह तभी संभव है जब संघ टोली के जरिए संगठित होकर कार्य करे।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने बौद्धिक चर्चा में कहा कि 1925 में शुरू हुए संघ की भारत में 5500 शाखाएं हैं। तीन अप्रैल को संघ की सभी शाखाएं वार्षिकोत्सव, 8 अप्रैल को प्रतिपदा उत्सव मनाएंगी। इस दिन संघ संस्थापक डा. हेडगेवार का जन्मदिन है। शिविर के समापन सत्र में प्रांत बौद्धिक प्रमुख देवराज सिंह ने कहा कि संघ की स्थापना का उद्देश्य व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण है। इनके माध्यम से ही देश को पुन: विश्वगुरू बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के बाद पाकिस्तान से एक हिंदू को सुरक्षित निकालने का काम हो या रामसेतु को तोड़ने से बचाने का काम संघ हमेशा पूरी ताकत से खड़ा नजर आया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर में कासगंज कासगंज, सोरों, सहावर, अमांपुर, सिढपुरा,पटियाली, गंजडुंडवारा  विकासखंड क्षेत्रों से लोग आए। 650 स्वयंसेवकों की मेला ग्राउण्ड में सामूहिक शाखा लगाई गई। विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, जिला संघ चालक शंभूदयाल, नगर संघ चालक रामप्रकाश महेरे, नगर संघ कार्यवाह डा. एनपी हल्दिया, डा. राधाकृष्ण दीक्षित,रामगोविंद महेरे, अमित अनाड़ी, संजय दुबे, मनोज भारद्वाज, दिवाकर सोनी, मुनीश अग्रवाल, लालाराम पल्लव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed