फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   raashan deelar kee manamaanee se graameen pareshaan

राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण परेशान

Tue, 09 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 09 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
raashan deelar kee manamaanee se graameen pareshaan
राशन डीलर की मनमानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जब से खाद्य सुरक्षा योजना लागू हुई है उसके बाद से डीलरों की मनमानी बढ़ गई है। डीलर पात्रों को अनाज न देकर बाजार में ही राशन को बेच देते हैं। इससे लोगों में डीलरों के खिलाफ आक्रोश बढने लगा है।
विज्ञापन

ग्राम चंदवा के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डीलरों की मनमानी की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि राशन डीलर राशन नहीं देता। दूसरे गांव के लोगों के नाम सूची में शामिल करा लिए हैं। राशन लेने जाने पर धमकी दी जाती है। पहले भी डीलर के खिलाफ जांच कराई गई थी जिसमें वह दोषी पाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान भंवर पाल, राजीव, नन्नू, मुकेश, लक्ष्मी नरायन, रमेश, सत्यवान, खेमकरन, मनोज, महेद्र सिंह,महेश आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हनौता के राशन डीलर की शिकायत की। आप नेता सुशील सिंह ने कहा कि राशन डीलर ग्रामीणों को पूरा राशन नहीं देते। अभी भी गांव में 50 प्रतिशत लोगों के राशन कार्ड नहीं बना है। जिससे ग्रामीणों को सस्ते राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा। इस दौरान धर्मेंद्र कश्यप, राजेश, अनुपम, विजेंद्र सिंह, राजेद्र सिंह,  जगदीश, मुकेश, भगत सिंह, ओम प्रकाश, कुंबर पाल, धर्मवीर, अंतराम, शौक मोहम्मद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम सिरसौल एवं कोठीनगला के राशन डीलर ने पांच माह से ग्रामीणों को राशन नहीं दिया गया। जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीण उदयवीर, पप्पू, प्रमोद कुमार, सुखवीर, हरीश चंद्र नेत्रपाल, राजूख् नौवत सिंह, महेद्र, योगेश, जीवाराम ने जांच कराकर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed