{"_id":"570697c74f1c1b7725c8110c","slug":"raaja-ke-raamapur-se-kaasaganj-tak-shuroo-hogee-bas-seva","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा के रामपुर से कासगंज तक शुरू होगी बस सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा के रामपुर से कासगंज तक शुरू होगी बस सेवा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। शिक्षकों को अपने इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरा करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए। शिक्षकों का दायित्व है कि उनके पढ़ाए हुए बच्चे उनका, समाज, देश का नाम रोशन करें।
परिवहन राज्य मंत्री बारह पत्थर मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजा के रामपुर से कासगंज तक शीघ्र ही बस सेवा शुरू होगी। इससे पूर्व परिवहन राज्य मंत्री, शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन, बीएसए गीता वर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष गीता वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। परिवहन राज्य मंत्री ने शिक्षकों की मांग पर राजा के रामपुर से कासगंज तक बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया। शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि शिक्षक संगठित होकर अपनी समस्याएं रखे। उन्होंने ब्लाक संसाधन केंद्र सोरों पर इंटरलाकिंग निर्माण के लिए दो लाख रुपये की धनराशि देने का एलान किया। बीएसए गीता वर्मा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और आभार जताया।
इस दौरान शुभनेश यादव, दिलीप यादव, गजेंद्र यादव, आलोक दुबे, मुनेश राजपूत, अनार सिंह, खूबेन्द्र सिंह लोधी, प्रदीप यादव, राजेश यादव, इंद्रकुमार, राजपाल, तारा सिंह, राकेश राजपूत, अंकित पुण्ढीर, नीतू यादव, मंजू सोलंकी, प्रज्ञा अग्रवाल, राधाप्यारी रावत, मशकूर अहमद, ब्रजराज सिंह, अरविंद शर्मा, वरूण चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।