फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   raahul paande phir amaampur se pratyaashee ghoshit

राहुल पांडे फिर अमांपुर से प्रत्याशी घोषित

Mon, 12 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
raahul paande phir amaampur se pratyaashee ghoshit
बसपा में फिर बढ़ा तिलक का कद - फोटो : demo pic
जिले की अमांपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों में बार बार हो रहे फेर बदल से विरोधी पार्टियों को चटकारे लेने का मौका मिल रहा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने निर्णय में बदलाव करते हुए फिर से अमांपुर विधानसभा से राहुल पांडे को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पिछले दो दिन से राहुल खेमे में छाई मायूसी खत्म हो गई है और खुशी का आलम है। वहीं पूर्व विधायक वीरेंद्र के खेमे में सपा हाईकमान के निर्णय से मायूसी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन अगस्त माह में पार्टी हाईकमान ने अमांपुर से प्रत्याशियों में बदलाव करते हुए राहुल पांडे को प्रत्याशी बनाया गया। पिछले 4 माह से राहुल अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। दो दिन पूर्व शनिवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने राहुल का टिकट काटकर पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी घोषित किया गया। इस बदलाव को अमांपुर के मौजूदा बसपा विधायक ममतेश शक्य के भाजपा में शामिल हो जाने के घटनाक्रम से जोड़कर देखा जाने लगा। सपाई भी अमांपुर विधानसभा के बदलते राजनैतिक समीकरणों के बदलने के कारण टिकट में हुए फेर बदल को उचित ठहराने में जुटे थे। राहुल पांडे ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के घर लखनऊ में डेरा जमा लिया। मुलायम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह को पुन: निर्णय बदलने के संबंध में निर्देश दिए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल पांडे के टिकट को बरकरार घोषित करते हुए पूर्व विधायक सोलंकी के टिकट काटने की घोषणा सोमवार को जारी कर दी।
विज्ञापन

मुलायम सिंह को नहीं थी जानकारी
कासगंज।अमांपुर से सपा के विधानसभा प्रत्याशी राहुल पांडे ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मुलायम सिंह को प्रत्याशी के बदलाव की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि नेताजी को इस बात की जानकारी होती तो वे पहले ही टिकट कटने नहीं देते क्योंकि यह टिकट उन्होंने दिया है। मुलायम सिंह के बाद उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। वे पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने अमांपुर से राहुल को प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट देने का निर्णय हाईकमान का रहता है। वह हाईकमान के निर्णय के साथ हैं। देवेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed