{"_id":"641b418b0a21321e68075a26","slug":"question-papers-were-less-in-many-schools-on-the-third-day-as-well-etah-news-c-25-1-99455-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीसरे दिन भी कई स्कूलों में कम रहे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीसरे दिन भी कई स्कूलों में कम रहे प्रश्नपत्र
Wed, 22 Mar 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। परिषदीय स्कूलों में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं चल रहीं हैं। लेकिन परीक्षा में अव्यवस्थाएं लगातार हावी हैं। पहले दिन से ही प्रश्नपत्र कम पहुंचने की दिक्कत बनी हुई है। जो तीसरे दिन बुधवार को भी कई स्कूलों में रही। वहीं नामांकन के सापेक्ष काफी कम विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
जिले के 1691 परिषदीय स्कूलों में लगभग 1 लाख 69 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। बुधवार को तीसरे दिन सुबह की पाली में कक्षा तीन की हिंदी व कक्षा चार से लेकर आठ तक का सामाजिक विषय की परीक्षा थी। जबकि द्वितीय पाली में कक्षा दो से लेकर आठ तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। लेकिन विद्यालयों में प्रश्नपत्र कम निकलने की शिकायत रही। सकीट, अलीगंज, मारहरा के कुछ विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष प्रश्नपत्र नहीं निकले। वहीं विद्यालयों में परीक्षा के लिए पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी कम रही।
विद्यालयों में प्रश्नपत्र नामांकन बच्चों के सापेक्ष ही दिए गए हैं। हो सकता है कहीं कोई समस्या आई हो। विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। कहीं-कहीं कुछ कम विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।