फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Question on police vigilance: 42 incidents of robbery in a month

पुलिस सतर्कता पर सवाल : एक महीने में लूट-चोरी की 42 घटनाएं

Fri, 17 Jun 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Question on police vigilance: 42 incidents of robbery in a month
एटा। इन दिनों पुलिस महकमा विशेष सतर्कता बरतने और सक्रियता बढ़ाने के दावे कर रहा है, लेकिन लगातार हो रहीं आपराधिक वारदातें इस पर सवाल खड़े कर रही हैं। मई के महीने में चोरी और लूट की 42 घटनाएं हुई हैं। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों द्वारा इन दिनों फोर्स के साथ लगातार गश्त की जा रही है। जिससे शहर के लोग बेखौफ होकर आराम से रहें लेकिन पुलिस की यह कवायद अपराधियों पर बेअसर है। चोर और लुटेरे उसे चुनौती दे रहे हैं। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मई माह में जिले में चोरी व लूट की 42 वारदातें हुईं। इनमें बाइक से लेकर कार और मोबाइल से लेकर जेवरात तक चोरी व लूटे गए हैं। पुलिस इनमें से केवल 10 का ही खुलासा कर सकी है। जबकि 32 मामले अभी तक अनसुलझे बने हुए हैं। जलेसर पुलिस द्वारा छह घटनाओं का खुलासा किया गया है। पिलुआ थाना पुलिस ने दो बड़ी घटनाओं को खुलासा किया।
विज्ञापन

ये होती हैं घटनाएं
केस 1: 18 मई को नयागांव थाने में फतेहगढ़ निवासी धनपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी मोटर साइकिल पर एक थैला टंगा था। जिसमें 49 हजार रुपये और बैंक की पासबुक रखी थी। किसी ने थैला पार कर दिया। मामले का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2 : 30 मई को कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर एक बाइक सवार महिला को दो बाइक सवार युवकों ने गिरा दिया था। महिला की सोने की चेन व कानों के कुंडल लूटकर भाग गए थे। इसमें बाइक से गिरकर महिला बुरी तरह घायल भी हो गई थी। अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं है।

केस 3 : 30 मई को ही कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा रोड पर एक महिला से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र व गले की चेन तोड़कर भाग गए थे। मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। महिला के परिजन घटना के खुलासे और सामान वापसी की आस में थाने के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed