शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक मातारानी के भंडारों का आयोजन जारी रहा। कहीं पूडी सब्जी तो कहीं चना हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। गांव कुरामई में भागवत कथा समापन के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी का प्रसाद ग्रहण कराया। आयोजकों में रामवीर माथुर, श्रीनिवास, ऋषिपाल, सुरजन सिंह, रघुराज, राजकुमार कुशवाह एवं दामोदर शामिल रहे। कस्बा के जिन्हैरा रोड पर व्यापारियों द्वारा भंडारा किया गया। यहां पर मुकेश कुमार, नीरज, सोनू साहू, महेश बाबू, राजेश कुमार गुप्ता, सेनू दीक्षित, पवन दीक्षितरिंकू, सचिन नायक, संतोष साहू एवं धीरू कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। कस्बा के मारहरा रोड स्थित पथवारी मंदिर पर चना हलवा का प्रसाद वितरण किया। विनय गुप्ता एवं गोपाल साहू, अभिषेक गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, नरेश साहू, धर्मेन्द्र साहू, छोटेलाल सहित दर्जनों भक्त लोग मौजूद रहे।