{"_id":"58de979e4f1c1b174063d940","slug":"pulis-kee-gundee-ke-virodh-mein-band-raha-baajaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गुंडई के विरोध में बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गुंडई के विरोध में बंद रहा बाजार
amar ujala
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गुंडई के विरोध धरना देते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार शाम थाना पुलिस ने नशे में धुत्त होकर मड़िया चौराहे पर हथठेला चालकों और ग्राहकों की सरेआम पिटाई लगाते हुए गाली गलौच की। इसी से गुस्साए व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रख धरना देकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और सीओ ने दोनों पक्षों में वार्ता करा कर मामला शांत कराया। लामबंद लोग एसओ का ट्रांसफर कराने की मांग कर रहे थे।
हथठेला चालक राजू पुत्र हीरालाल, राहुल पुत्र राजीव, सुधीर पुत्र राजाराम, विशाल पुत्र राजाराम ने बताया कि वह गुरुवार शाम मड़िया चौराहे पर ठेली लगाए खडे़ थे। आरोप है कि अचानक एसओ और उनके साथ नशे में धुत्त सिपाही पहुंचे और अतिक्रमण का आरोप लगा बेवजह उनसे और ग्राहकों से मारपीट करते हुए जमकर गाली गलौच की। आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा मुनादी कराने के बाद से वो ठेलियां सड़क से नीचे लगा रहे थे। हथठेला चालकों का आरोप है कि मारपीट का विरोध करने पर पुलिसकर्मी भाजपा को वोट देने के कारण भुगतने की बात कहते सुनाई दिए। पुलिस की इसी गुंडई के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए और मड़िया चौराहे पर धरना देकर बैठने के बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत की। आनन-फानन में सीओ अलीगंज परशुराम सिंह, तहसीलदार, थानाध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, सत्यभान सिंह शाक्य, नरेंद्र आचार्य, नगर अध्यक्ष गिरजा, रामचन्द्र सफाई नायक, प्रवीण कुमार ने ठेला चालकाें को बुला कर दोनों पक्षों में समझौता करा कर धरना और आक्रोश खत्म करा बाजार खुलवाए।
अवैध वसूली एवं सफाई में लापरवाही का विरोध
स्थानीय लोगों ने तहसीलदार से कस्बे में होने वाली सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत की है। आरोप है कि कस्बे के मड़िया चौराहे पर नालों की सफाई ढंग से नहीं हो रही। ऊपर से कूड़ा उठा कर अंदर कूड़ा छोड़ दिया जाता है। आरोप है कि पार्किंग ठेके के नाम पर असामाजिक तत्व ठेला और ठेली वालों से अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत पर तहसीलदार ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और अवैध वसूली पर लगाम लगाने के निर्देश नगर पंचायत प्रशासन को दिए हैं।