फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pulis kee galatee se haeeve par aadhe ghante laga jaam

पुलिस की गलती से हाईवे पर आधे घंटे लगा जाम

Mon, 24 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
pulis kee galatee se haeeve par aadhe ghante laga jaam
लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पंचनामा रिपोर्ट में महिला को पुरुष लिख दिया इस कारण एटा मोर्चरी में 24 घंटे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इससे गुस्साए मृतक के परिवारीजनों ने हाइवे-91 पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। सीओ सिटी एमपी सिलोनिया ने फोर्स के साथ मिलकर जाम लगाए खड़े लोगाें को खदेड़ कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

जिला कासगंज थाना सिढ़पुरा के गांव बल्हारपुर निवासी तारा देवी पत्नी योगेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी प्रीति उर्फ ज्योत्सना (22) की शादी विपिन प्रकाश निवासी नगला मनफूल थाना अमांपुर के साथ की थी। शनिवार शाम प्रीति की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन शव को छोड़ कर भाग गए। सूचना पर पहुंची अमांपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एटा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को अमांपुर थाने में तैनात एक दरोगा ने पंचनामा रिपोर्ट भरते वक्त कॉलम में महिला के स्थान पर पुरुष लिख दिया। जब चिकित्सक पीएम करने पहुंचे तो रिपोर्ट गड़बड़ देख उन्होंने दूसरी पंचनामा रिपोर्ट आने पर ही पीएम करने की बात कही। मृतका के परिवारीजनों ने दूसरी पंचनामा रिपोर्ट लाने की पुलिस को सूचना दी, लेकिन दूसरी रिपोर्ट 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार शाम जिला अस्पताल के सामने हाईवे-91 पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed