फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Protest against online attendance intensified, teachers demonstrated

Etah News: ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध और तेज हुआ, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jul 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Protest against online attendance intensified, teachers demonstrated
एटा। ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षक धरना स्थल पर एकत्र हुए। सभा करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विमल कुमार को दिया। वहीं बीएसए कार्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एबीएसए को ज्ञापन दिया। उन्होंने शिक्षकों की मांगों को पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन



सोमवार को शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दोपहर बाद 3 बजे शिक्षक धरना स्थल पर एकत्र हुए। उन्होंने हुंकार भरी और कहा हमारी मांगों को पूरा किया जाए। इस दौरान बारिश होने लगी, फिर भी शिक्षक वहां डटे रहे। बाद में डिप्टी कलेक्टर पहुंचे। उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों को दंडात्मक कार्रवाई का भय दिखाकर उपस्थिति लगाने को बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों के पास भौतिक सुविधाओं का अभाव है। कभी जाम का सामना करना पड़ता है तो कभी बारिश रुकावट बनती है। हमारे पास कोई मेडिकल सुविधा नहीं है। जिससे गंभीर बीमारी में अपना व अपने परिवार का उपचार करा सकें। ऐसी कई मांगों को पूरा करने के स्थान पर ऑनलाइन उपस्थिति के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ज्ञापन के साथ सात सूत्री मांगों का ज्ञापन भी दिया। जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति को निरस्त करने सहित अन्य मांगे रखीं। जिलाध्यक्ष लोकपाल सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र प्रताप, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कामना यादव, विशिष्ट बीटीसी की जिलाध्यक्ष प्रवेश बघेल, जिला मंत्री वीरापाल आदि शिक्षक व शिक्षकाएं मौजूद रहे।
वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान के नेतृत्व में शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए। बीएसए को संबोधित ज्ञापन एबीएसए अनिल कुमार को दिया। कहा कि शिक्षकों को रोबोट की तरह मानकर नियम लागू करना सही नहीं है। उपार्जित अवकाश, उपस्थिति पंजिका में डिजिटलाइनेशन में आ रहीं दिक्कतों का निस्तारण, द्वितीय शनिवार को अवकाश, शिक्षकों की तैनाती 10 किलोमीटर के अंदर करने आदि मांगें रखीं। ललित जादौन, राजेश कुमार सिंह, सुशील चौहान,साधना चौहान, शकुंतला देवी, आकाश दीप सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

-------------
अतिरिक्त कार्य न करने की कही बात
अलीगंज में सोमवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एबीएसए को दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जबकि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, शिक्षक कोई भी अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे। सत्यव्रत दीक्षित, सुधीर कुमार, आकाश दीक्षित, अवनीश तोमर, सत्य प्रकाश सिंह राठौर, सुखपाल सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed