फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Progress of any society is possible only through education

Etah News: किसी भी समाज की उन्नति शिक्षा से ही संभव

Sun, 14 Apr 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 14 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Progress of any society is possible only through education
एटा। बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती रविवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने डाॅ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विकास भवन में सीडीओ डाॅ. अवधेश कुमार बाजपेयी सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
नेहरू युवा मंडल गदुआ विकासखंड निधौली कलां में एसएस यादव मंदिर पर जयंती मनाई गई। मंडल सचिव रवि यादव, अरवेश कुमार, सौरभ कुमार, पवन कुमार , शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन माता रमाबाई अंबेडकर प्रबुद्ध महिला जागृति संघ की महिला जागृति एवं बाल विकास संगोष्ठी के माध्यम से डाॅ. भीमराव अंबेडकर पार्क कचहरी रोड पर कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि वीरांगना अवंतीबाई स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, ग्राम विकास अधिकारी पूनम रानी, अखिलेश सिंह, राहुल कुमार, नरपत सिंह, गिरीश चंद्र, कृष्ण गोपाल बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिराव में जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजू आर्य, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप, डॉ. रवीन यादव, भगवानदास, मोनू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

वहीं सपा कार्यालय पर जयंती कार्यक्रम में श्रद्धांजली दी गई। जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी, भूपेंद्र प्रजापति, रंजीत यादव, आकाश यादव आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed