Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Profile of students will be made, complete details will be available on one click

Etah News: छात्र-छात्राओं की बनेगी प्रोफाइल, एक क्लिक पर मिलेगा पूरा विवरण

Fri, 17 Mar 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 17 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Profile of students will be made, complete details will be available on one click
एटा। यू-डायस पोर्टल पर कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल तैयार कर अपलोड की जाएगी। इससे छात्र-छात्राओं के अभिलेखों की हेराफेरी का खेल खत्म होगा। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1691 विद्यालय संचालित हैं। वहीं 2200 के लगभग मान्यता प्राप्त विद्यालय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के हैं। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन 563 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में करीब तीन लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

अब भारत सरकार ने उक्त विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा एक से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं के प्रोफाइल के डाटा एंट्री कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग ने वेबसाइट खोल दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि छात्र के प्रोफाइल के साथ सारा विवरण यू डायस पोर्टल के माध्यम से विभाग के पास उपलब्ध होगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर विभागीय अधिकारी के सामने एक क्लिक में ही छात्र का पूरा विवरण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed