{"_id":"64f37e773040b3c7450389f6","slug":"production-of-electricity-will-start-in-thermal-project-this-month-etah-news-c-163-1-sagr1019-4711-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इस माह तापीय परियोजना में शुरू होगा बिजली का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इस माह तापीय परियोजना में शुरू होगा बिजली का उत्पादन
Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। जवाहर तापीय परियोजना में इस माह से बिजली उत्पादन शुरू होगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष ने शनिवार को परियोजना का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।जवाहर विद्युत तापीय परियोजना सरकार ही नहीं, एटा वासियों का भी ड्रीम प्रोजेक्ट है। परियोजना का शुभारंभ वर्ष 2016 में किया गया था। इसके बाद से यहां निरंतर कार्य चल रहा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी दूसान इसका निर्माण करा रही है। कंपनी को अप्रैल 2021 तक काम पूरा करके देना था, लेकिन कोरोनाकाल की वजह से काम समय पर पूरा नहीं हो सका। परियोजना स्थल पर वाटर रिजाल्व यूनिट बनकर तैयार हो चुकी है, जो प्रोजेक्ट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। 275 मीटर ऊंची चिमनी भी तैयार हो गई है।
शुक्रवार की देर शाम पॉवर कार्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल यहां व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे। देररात तक अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी की। इसके बाद शनिवार की सुबह वह फिर परियोजना में पहुंचे। इस दौरान कई यूनिटों को देखा। उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए। कहा कि जल्द सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं, जिससे इस माह के अंतिम सप्ताह में बिजली का उत्पादन शुरू हो सके। इस दौरान परियोजना के अधिकारियों के अलावा विद्युत वितरण खंड के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सड़क सहित अन्य व्यवस्थाओं की ली जानकारी
चेयरमैन ने परियोजना के लिए सड़क आदि के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे व अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। जहां महाप्रबंधक ने व्यवस्थाओं के बारे में बताया। वहीं रेलवे लाइन के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
चेयरमैन ने यूनिटों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को देखा। अंतिम दौर में कार्य चल रहा है। उन्होंने सितंबर के अंतिम सप्ताह तक बिजली का उत्पादन शुरू कराने की बात कही है। अजय कटियार, महाप्रबंधक जवाहर विद्युत तापीय परियोजना
विद्युत कार्पोरेशन के चेयरमैन को दिया ज्ञापन
जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के कर्मचारियों ने शनिवार को विद्युत कार्पोरेशन के चेयरमैन को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। चेयरमैन ने समस्याओं का समाधान कराने की बात कही। कर्मचारियों ने कॉलोनी की समस्या को प्रमुखता से रखा। आवासीय कॉलोनी का निर्माण शीघ्र कराने के साथ परियोजना में चिकित्सा व्यवस्था सुधार की बात कही। गोपाल बल्लभ पटेल, लालाराम पुरी, चंद्रभानु सिंह, राजू सिंह, आशीष शर्मा आदि कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।