{"_id":"663b6a06e3892ba18e089c30","slug":"process-of-application-for-improvement-and-compartment-started-etah-news-c-163-1-sagr1019-116567-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू
Wed, 08 May 2024 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 08 May 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का परिणाम जारी करने के बाद अब इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके आवेदन यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 31 मई तक लिए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा।
डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल को जारी हो गया था। इंप्रूवमेट के अंतर्गत हाईस्कूल के परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें 256.50 रुपये शुल्क चालान के रूप में जमा करना होगा। इंटरमीडिएट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर आवेदन कर सकते हैं।
कृषि विभाग एक एवं दो के निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्न पत्र में या व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क 306 रुपये है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने के बाद आवेदन की प्रति वेबसाइट से डाउनलोड करके यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में डाक के माध्यम से भेजना होगा। संवाद