फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Problem: Now registration closed for sale of wheat

मुसीबत: अब गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण बंद

Wed, 02 Jun 2021 06:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Problem: Now registration closed for sale of wheat
एटा। कभी बारदाने की कमी तो कभी गेहूं बिक्री की लिमिट से जूझ रहे किसानों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। अब गेहूं बिक्री के लिए पोर्टल पर पंजीकरण ही बंद हो गया है। अब उन्हीं किसानों को गेहूं बेचने का मौका मिलेगा, जो पूर्व में पंजीकरण कराकर टोकन ले चुके हैं।
विज्ञापन

इस बार गेहूं खरीद की सरकारी व्यवस्था ढुलमुल रही। गेहूं आने पर बारदाने की कमी का बहाना चला। हाल ही में किसानों के लिए गेहूं बिक्री की सीमा तय करने के बाद समस्या बन गई। जिसके चलते तमाम किसानों का गेहूं घरों में भरा पड़ा है। उन्हें उम्मीद थी कि अंतिम दौर में आसानी से बिक्री हो जाएगी, लेकिन विभाग ने अब नए पंजीकरण ही बंद कर दिए।
विज्ञापन

19 हजार से अधिक किसानों का पंजीकरण
पोर्टल पर इस वर्ष 19534 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 12421 किसानों द्वारा क्रय केंद्रों पर गेहूं को बेचा गया है। ऐसे में 7113 किसान अभी भी गेहूं बेचने के लिए बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी नहीं ले रहे गेहूं
सरकारी खरीद केंद्रों पर प्रभारियों की मनमानी हावी है। अधिकारी किसानों से नजदीक के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने की बात कह रहे हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं नहीं लिया जा रहा। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत कठौली में बने सहकारी समिति लि. के क्रय केंद्र का भी यही हाल है। किसान नेता पुष्पेंद्र ने बताया कि कई किसान पांच-पांच दिन से अपना गेहूं लेकर केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed