{"_id":"60ddb56c8ebc3ebc8606b214","slug":"problem-difficult-to-reach-hathi-gate-from-aliganj-tiraha-etah-news-agr4980234145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत: अलीगंज तिराहा से हाथी गेट तक पहुंचना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत: अलीगंज तिराहा से हाथी गेट तक पहुंचना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
एटा। शहर में अलीगंज तिराहा से हाथी गेट तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। तिराहे से घंटाघर तक सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। खोदाई के कारण पल-पल लगने वाले जाम में चार पहिया से लेकर दोपहिया वाहन फंसे नजर आ रहे हैं।
जल निगम द्वारा शहर में जीटी रोड पर अलीगंज तिराहे से घंटाघर तक सीवर लाइन डाली जा रही है। जिसकी वजह से वाहनों को जीटी रोड पर एक ही तरफ से निकाला जा रहा है। वहीं अलीगंज तिराहा पर भी सीवर लाइन खोदाई शुरू कर दी गई है। जिससे लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। चार पहिया वाहनों को निकलने के लिए घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।
ले रहे शॉर्टकट
दोपहिया वाहन चालक जीटी रोड पर जाम से बचने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपना रहे हैं। शहर की ओर जाने वाले दोपहिया वाहन चालक सैनिक पड़ाव होते हुए शिकोहाबाद रोड पर निकल रहे हैं। वहीं शहर से बाहर जाने वाले वाहन वली मोहम्मद चौराहा होते हुए किदवई नगर से अलीगंज मार्ग पर पहुंच रहे हैं।