एटा। लिटिल फ्लाॅवर स्कूल अवागढ़ में बुधवार को खेल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम विद्यालय की निदेशक मानसी वार्ष्णेय के निर्देशन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं जो बच्चों में टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य हेमा मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने दौड़, फैंसी ड्रेस आदि में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में काजल वारसी, सिखा सिंह, रुचिका सिंह, अंशिका आदि रहे। संवाद