फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Private bus collides with Ashoka Pillar roundabout, major accident averted

Etah News: अशोक स्तंभ गोल चक्कर से टकराई निजी बस, बचा बड़ा हादसा

Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Private bus collides with Ashoka Pillar roundabout, major accident averted
जलेसर। मंगलवार को नगर में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। एक निजी बस निधौली चौराहे पर बने अशोक स्तंभ गोल चक्कर से जा टकराई। इस हादसे में गोल चक्कर के सहित बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस सिकंदराराऊ से जलेसर आ रही थी। बस में लगभग 50 सवारी बैठी हुई थीं। निधौली चौराहे पर बस बेकाबू हो गई और यहां स्थित अशोक स्तंभ गोल चक्कर से टकरा गई। गोल चक्कर में टक्कर लगते ही बस में सवार लोगों में भी हड़कंप मच गया। सवारियां चीख-पुकार करने लगीं। गोल चक्कर काफी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की वजह बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष के पति संजीव वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। अभी मैं और अध्यक्ष लखनऊ से लौट रहे हैं। पालिका के ईओ और जेई निर्माण से मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed